Trending

पेरिस ओलंपिक : विनेश फोगाट मामले पर फैसला कल  

पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक के फाइनल से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। उनका वजन 50 किलोग्राम के तय सीमा से 100 ग्राम ज्यादा था। विनेश ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ऑफ स्पोर्ट्स (CAS) के सामने खुद को रजत पदक देने की अपील की थी।

साभार : गूगल

इस पर शनिवार को फैसला आने वाला था, CAS ने इसे आगे बढ़ा दिया है। अब इस मामले में रविवार यानी 11 अगस्त को फैसला सुनाया जाएगा।  CAS ने पहले कहा गया था कि विनेश के मामले में 10 अगस्त को स्थानीय समायानुसार शाम साढ़े 6 बजे फैसला सुनाया जाएगा। इसके बाद पूरे देश की नजर इस फैसले पर थी।

CAS ने फैसले की तारीख को आगे बढ़ाते हुए इसे 11 अगस्त कर दिया। अब ओलंपिक के समापन से पहले शाम साढ़े 6 बजे डॉ एनाबेले बेनेट इस मामले पर अपना फैसला सुनाएगी। इससे भारतीयों का इंतजार और बढ़ गया है।

महिलाओं की 50 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल में फोगाट ने क्यूबा की गुजमान लोपेज को 5-0 से हराया था और अपना ओलंपिक पदक भी सुनिश्चित कर लिया था।

नियमों के अनुसार, फाइनल से पहले विनेश को अपना वजन दिखाना था। उन्होंने अपने वजन को कम करने के लिए पूरी रात जॉगिंग, स्किपिंग और साइकिलिंग की, लेकिन वजन कम नहीं कर पाईं। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त समय मांगा, उनकी दलीलों को अस्वीकार कर दिया गया।