Trending
सबालेंका पर जीत से एनिसिमोवा की सेमीफाइनल में एंट्री
अमांडा एनिसिमोवा ने दूसरी वरीय एरिना सबालेंका को 6-2, 6-2 से हराकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

इस खिलाड़ी ने पिछले साल टेनिस से मानसिक स्वास्थ्य ब्रेक लिया था। एनिसिमोवा ऑल अमेरिकन सेमीफाइनल में आठवीं वरीय एम्मा नवारो से भिड़ेंगी।
नवारो ने साथी अमेरिकी खिलाड़ी टेलर टाउनसेंड को 6-3, 7-6 से हराया। तीसरी वरीय गत चैपियन जेसिका पेगुला ने एक अन्य ऑल अमेरिकी क्वार्टर फाइनल में पेटोन स्टर्न्स को 6-4, 7-5 से हराया।