Trending
सेमीफाइनल में आंद्रे रूबलेव, शीर्ष वरीय सिनर को हराकर किया उलटफेर
पांचवें वरीय आंद्रे रूबलेव ने शीर्ष वरीय गत चैंपियन यानिक सिनर को 6-3, 1-6, 6-2 से हराकर वर्षा से प्रभावित नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। रूबलेव ने इससे पहले शनिवार को ही ब्रेंडन नाकाशिमा को 6-2, 6-2 से हराया था, सिनर ने एलेजांद्रो तेबिलो को 6-4, 6-3 से हराया था।

उष्णकटिबंधीय तूफान डेबी के कारण हुई बारिश से बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार को मैच नहीं खेले जा सके थे और इन्हें शनिवार को खेला गया। टूर्नामेंट रविवार की जगह सोमवार को खत्म होगा।