Trending
कांगो के धावक मुलांबा डोपिंग जांच में पॉजिटिव निकले
पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन के लिए कांगो के ध्वजवाहकों में से एक फर्राटा धावक डोमिनिक लास्कोनी मुलांबा को एनाबॉलिक स्टेरॉयड के इस्तेमाल का दोषी पाया गया है। अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसी (आईटीए) ने रविवार को यह जानकारी दी।

आईटीए ने बोला कि 100 मीटर फर्राटा दौड़ में प्रतिस्पर्धा करने वाले मुलांबा ने जो नमूना दिया था उसकी जांच में प्रतिबंधित पदार्थ ‘स्टैनोजोलोल मेटाबोलाइट’ की पुष्टि हुई है
इस एथलीट को फिलहाल निलंबित कर दिया गया है और वह रविवार को समापन समारोह में भाग नहीं ले पायेगा। पेरिस ओलंपिक में डोपिंग का यह चौथा मामला है।