Trending

बर्थडे पर सुनील शेट्टी के लिए बेटी और दामाद ने लुटाया प्यार

बॉलीवुड के हैंडसम हंक एक्टर सुनील शेट्टी ने 11 अगस्त को बर्थडे सेलिब्रेट किया था. दिग्गज अभिनेता को बॉलीवुड का अन्ना भाई कहा जाता है. वह 64 साल के हो गए हैं. इस मौके पर एक्टर के फैंस और चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. वहीं उनका परिवार भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देने में पीछे नहीं रहा. बेटी अथिया शेट्टी अपने डैडी सुनील शेट्टी को बहुत प्यार करती हैं. वह सोशल मीडिया पर पापा के लिए ढेर सारा प्यार लुटाती नजर आईं. अथिया के अलावा उनके पति केएल राहुल ने भी ससुर जी की जमकर तारीफ की. बॉलीवुड स्टार्स ने भी सुनील शेट्टी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया को बधाइयों से भर दिया.

अथिया शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी शादी की प्यारी तस्वीर शेयर की. इसमें सुनील शेट्टी बेटी को लाड़ कर रहे हैं. अथिया ने पोस्ट में लिखा, “मेरे सबसे अच्छे दोस्त, सबसे अच्छे पिता और सबसे अच्छे इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं. मैं आपसे प्यार करती हूं…हर दिन आपसे सीखने का सौभाग्य मिला.” 

Athiya Shetty

अथिया ने अपने प्यारे पिता के साथ बचपन की एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की. फोटो में सुनील शेट्टी के जवानी के दिनों को देख फैंस खुश हो गए. 

Athiya Shetty 2

सुनील शेट्टी के दामाद केएल राहुल ने ससुर जी के लिए प्यारभरा पोस्ट लिखकर जन्मदिन की बधाई दी. क्रिकेटर ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक @ suniel.shetty। आप हम सभी को प्रेरित करते रहें.”

Suniel Shetty Birthday

सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी ने भी उनके लिए अपनी पोस्ट में लिखा, “हैप्पी हैप्पी बर्थडे जान…मैं तुमसे जितना प्यार कर सकती हूं, उससे कहीं ज़्यादा @suniel.shetty।” अहान ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर अभिनेता के साथ अपनी एक तस्वीर के साथ “हैप्पी बर्थडे पापा” लिखा. 

Suniel Shetty Birthday 2

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी अपने दोस्त को जन्मदिन की बधाई दी. दिग्गज पूर्व क्रिकेटर ने लिखा, “मेरे दोस्त को जन्मदिन की बधाई जो खेलों के प्रति जुनूनी है और बेहद फिट रहता है, @SunielVShetty! आपका साल बेहतरीन स्वास्थ्य और खुशियों से भरा हो.”

बॉलीवुड स्टार्स में अनिल कपूर, करिश्मा कपूर, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, सोराज पंचोली, दलेर मेहंदी, जैकी श्रॉफ, रितेश देशमुख और आयुष शर्मा जैसे कई सेलेब्स ने सुनील शेट्टी को जन्मदिन की बधाई दी. सभी ने सोशल मीडिया पर मिस्टर शेट्टी को बर्थडे विशेज वाले पोस्ट साझा करके उनका दिन बना दिया.