Trending

पेरिस ओलंपिक का समापन, अब 2028 में लॉस एंजिल्स में मिलेंगे

लॉस एंजिल्स 2028 में मिलने के वादे के साथ पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह की शुरुआत फ्रांस के तैराक लियोन मार्चेंड ने ओलंपिक फ्लेम बुझाकर की और अंत में हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज ओलंपिक झंडे के साथ हवाई जहाज से कूदने स्टंट ने दर्शकों में रोमांच भर दिया।

@Paris2024

80 हजार दर्शकों की मौजूदगी में स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम में पारंपरिक अंदाज, रेड हॉट चिली पेपर्स के संगीत की धुन और रंग-बिरंगे रोशनी से जगमगाहट, आतिशबाजी, कला और नृत्य के साथ समापन समारोह संपन्न हुआ। समारोह में लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के अगले आयोजन की जिम्मेदारी दी गयी।

@Paris2024

ओलंपिक कमिटी के प्रमुख थॉमस बाक और पेरिस 2024 ओलंपिक कमिटी के प्रमुख टोनी एस्टांगुएट ने भाषण दिए। के फीनिक्स और काविंस्की ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शको मनमोह लिया।