Trending

अमांडा अनिसिमोवा और जेसिका पेगुला के बीच खिताबी टक्कर  

अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा ने तीन सेट तक चले मुकाबले में हवतन आठवीं वरीयता प्राप्त एम्मा नवारो को पराजित करके नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना एक और अमेरिकी खिलाड़ी जेसिका पेगुला से होगा।

साभार : गूगल

अनिसिमोवा ने नवारो को 6-3, 2-6, 6-2 से हराया। पेगुला ने एक अन्य सेमीफाइनल में रूस की 14वीं वरीयता प्राप्त डायना श्नाइडर को 6-4, 6-3 से हराया। अनिसिमोवा ने पिछले साल टेनिस से मानसिक स्वास्थ्य ब्रेक लिया था। इस खिलाड़ी ने अब तक दो डब्ल्यूटीए टूर खिताब जीते हैं।