Trending
डूरंड कप : बीएसएफ पर जीत से बोडोलैंड एफसी की नॉकआउट की उम्मीद कायम
बोडोलैंड एफसी ने 133वें डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को 4-3 से हराकर नॉकआउट चरण में जगह बनाने की अपनी उम्मीद जीवंत रखी।

जे ब्रह्मा (54वें और 71वें मिनट) ने बोडोलैंड एफसी के लिए दो गोल किए, मितिंगा द्विमारी (दूसरे मिनट) और सिबरा नारजरी (62 वें मिनट) ने एक-एक गोल दागा। बीएसएफ से किशोरी (50वें और 69वें मिनट) ने दो, आसिफ (89वें मिनट) ने एक गोल किया।
बोडोलैंड ने ग्रुप ई में अपने अभियान का अंत छह अंक के साथ किया, अपने तीनों मैच गंवाने वाली बीएसएफ एक भी अंक नहीं जुटा सकी।