Trending

ओलंपिक में खराब प्रदर्शन, भारतीय मुक्केबाजी महासंघ नियुक्त करेगा नया विदेशी कोच

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने पेरिस ओलंपिक में खराब प्रदर्शन के बाद ने नये विदेशी कोच के लिए आवेदन मंगाये हैं।ओलंपिक में कोई भी मुक्केबाज  उम्मीद पर खरा नहीं उतरा और पदक जीतने में नाकाम रहा।  

महासंघ विज्ञापन के मुताबिक़, ‘‘भारतीय मुक्केबाजी महासंघ चार साल के लिए एलीट राष्ट्रीय टीम के लिए विदेशी मुक्केबाजी कोच बनाना चाहता है।

साभार : गूगल

इसके अनुसार, ‘‘भारत का लक्ष्य आगामी ओलंपिक खेल, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और अन्य बड़े टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ नतीजे हासिल करने का होगा।