लगातार दो मैचों में दबदबा नहीं बना सके प्रज्ञानानंदा, तालिका में नीचे पहुंचे
ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा सेंट लुइस रैपिड एवं ब्लिट्ज टूर्नामेंट के पहले दिन लगातार दो मैचों में दबदबा बनाने के बाद चूक गये और तालिका में सबसे नीचे रहे। अमेरिका के लेवोन एरोनियन के खिलाफ मैच में काले मोहरों से खेलते हुए प्रज्ञानानंदा ने सकारात्मक शुरुआत की, उन्हें ड्रॉ से संतुष्ठ होना पड़ा।

दिन के दूसरे मैच में उन्हें फ्रांस के मैक्सिम वाचिएर-लाग्रेव के खिलाफ हार मिली, जिसके बाद वह तालिका में आखिरी स्थान पर आ गये। प्रज्ञानानंदा इन दोनों मैचों में अपने खेल के शीर्ष पर होने के बावजूद जीत दर्ज करने में नाकाम रहे।
वाचिएर-लाग्रेव संभावित छह में से पांच अंक लेकर सबसे आगे हैं, रूस के इयान नेपोमनियाचची के साथ लेनियर डोमिनगुएज और एरोनियन की अमेरिकी जोड़ी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है। प्रज्ञानानंदा के पास वापसी करने का पूरा मौका है, टूर्नामेंट में रैपिड के छह और ब्लिट्ज के 18 दौर के मुकाबले बचे हुए हैं।