Trending

हैप्पी बर्थडे प्रवीण आमरे, अब कोचिंग में चमक बिखेर रहा ये पूर्व क्रिकेटर

रन तो हर बल्लेबाज बनाता है, क्रिकेट फैंस के दिलों में वो बल्लेबाज जगह बनाता है, जो रन के साथ-साथ अपना इम्पैक्ट भी छोड़ जाए। प्रवीण आमरे का पूरा नाम प्रवीण कल्याण आमरे है।

साभार : गूगल

उनका जन्म 14 अगस्त 1968 को हुआ था, जिन्होंने 1991 और 1999 के बीच भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 11 टेस्ट और 37 वनडे खेले हैं और टीम में बल्लेबाज ऑलराउंडर की भूमिका निभाते थे।

1992-93 में डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 103 रनों की पारी खेलकर अपने टेस्ट डेब्यू में शतक बनाया था। 1991 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे डेब्यू में अर्धशतक बनाया था। उन्होंने ईरानी कप में 246 रन का रिकॉर्ड अपने नाम किया था, 2012 में मुरली विजय के 266 रनों ने तोड़ा था।

मुंबई, राजस्थान, बंगाल और रेलवे के लिए खेलने के अलावा, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में बोलैंड के लिए खेला। उन्हें रमाकांत आचरेकर ने कोचिंग दी थी, जिन्होंने सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली को कोचिंग दी थी। दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच के तौर पर प्रवीण आमरे देश के युवा क्रिकेटरों को तैयार कर रहे हैं।