वापसी की तैयारी में जुटे तेज गेंदबाज उमरान मलिक
तेज गेंदबाज उमरान मलिक 2022 में आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और इसी के दम पर उन्होंने टीम इंडिया में जगह बनाई।

अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि खराब मौसम की वजह से उन्हें अपने राज्य की टीम के साथ खेलने का समय कम मिला। उन्होंने कहा, ”मैं उस सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार था। मौसम ने मदद नहीं किया।
उन्होंने आगे कहा, ” मुझे अभ्यास में उन चीजों पर काम करने का समय मिला जो मैं करना चाहता था। अगर आप मुझसे पूछोगे तो मैं निश्चित तौर पर अच्छा गेंदबाज बन चुका हूं।
आईपीएल के बाद मेरी हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई और जैसे ही मैं ठीक हुआ, मुझे डेंगू हो गया। उमरान ने बताया कि वह आगामी सीजन से पहले अपनी गेंदबाजी पर कैसे काम कर रहे हैं, और उनकी नजर भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है।
उन्होंने कहा, “इन दिनों मैं नई गेंद से ज्यादा गेंदबाजी कर रहा हूं, मेरा मानना है कि स्विंग मेरी गति में बड़ा अंतर ला सकती है। मैं कुछ चीजें सीखना चाहता हूं।