दलीप ट्रॉफ़ी : पहले राउंड की टीमों में गिल, राहुल, सूर्या और अय्यर को मिली जगह
भारतीय चयनकर्ताओं ने दलीप ट्रॉफ़ी के पहले राउंड के लिए टीमों की घोषणा कर दी है। लाल गेंद से भारतीय घरेलू सीज़न की शुरुआत 5 सितंबर से होगी। इस टूर्नामेंट के मुक़ाबले आंध्रप्रदेश के अनंतपुर और कर्नाटक के बेंगलुरु में होंगे।

टीम ए की कमान शुभमन गिल के हाथों पर होगी, टीम बी का कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन है। टीम सी की बागडोर ऋतुराज गायकवाड़ के ऊपर होगी, चौथी और आख़िरी टीम डी के कप्तान श्रेयस अय्यर होंगे।
गिल के अलावा मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव मौजूद हैं। टीम बी में रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज और यशस्वी जायसवाल हैं।
भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव टीम सी में हैं, अय्यर की कप्तानी वाली टीम डी में इशान किशन मौजूद हैं, जिनकी नज़र भारतीय टीम में वापसी पर होगी।
टीम ए- शुभमन गिल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, केएल राहुल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, तनुश कोटियान, कुलदीप यादव, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, आवेश खान, विदवथ कावेरप्पा, कुमार कुशाग्र, शास्वत रावत
टीम बी- अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, सरफराज़ खान , ऋषभ पंत, मुशीर ख़ान, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर साई किशोर, मोहित अवस्थी , एन जगदीसन (विकेटकीपर)
टीम सी- रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, बी इंद्रजीत, रितिक शौकीन, मानव सुथार, उमरान मलिक, विशाक विजयकुमार, अंशुल खंबोज, हिमांशु चौहान, मयंक मारकंडे, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), संदीप वॉरियर
टीम डी- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अथर्व तायडे, यश दुबे, देवदत्त पड़िक्कल, इशान किशन (विकेटकीपर), रिकी भुई, सारांश जैन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आदित्य ठाकरे, हर्षित राणा, तुषार देशपांडे, आकाश सेनगुप्ता, केएस भरत (विकेटकीपर),सौरभ कुमार