Trending

शतरंज टूर्नामेंट : रैपिड की दौड़ में पीछे हुए आर प्रज्ञाननंदा

ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा सेंट लुइस रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट के रैपिड वर्ग के दूसरे दिन तीन बाजियों में दो ड्रॉ ही खेल सके। उनके तीन अंक हैं जिससे रैपिड में उनका सफर निराशाजनक रहेगा, उन्हें फाइनल में स्थिति सुधारनी है, ब्लिट्ज वर्ग में अच्छा स्कोर बनाना होगा।

साभार : गूगल

फ्रांस के मैक्सिम वाचियर लाग्रेव और अलीरेजा फिरोजा के साथ रूस के इयान नेपोमनियाच्ची 12 में से आठ अंक लेकर संयुक्त बढ़त बनाए हैं।

अमेरिका के लेवोन आरोनियन सात अंक लेकर चौथे स्थान पर, हमवतन लेनियर डोमिंगुएज से एक अंक आगे हैं। तीन अन्य अमेरिकी फैबियानो कारुआना, हिकारू नाकामुरा और वेस्ले सो उज्बेकिस्तान के नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर हैं।