निरोशन डिकवेला अनिश्चितकाल के लिए निलंबित, डोप टेस्ट में हुए फेल
श्रीलंका क्रिकेट ने पुष्टि की है कि विकेटकीपर बल्लेबाज़ निरोशन डिकवेला डोपिंग टेस्ट पास करने में सफल नहीं हो पाए हैं। इस कारण से उन पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगा दिया गया है।

डिकवेला हाल ही में संपन्न लंका प्रीमियर लीग के दौरान विश्व डोपिंग रोधी दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित डोपिंग टेस्ट को पास करने में विफल रहे हैं। आगे की जांच पूरी होने तक उन्हें क्रिकेट के सभी प्रारूपों से निलंबित किया गया है।
विज्ञप्ति में बताया, “निलंबन तत्काल प्रभाव से लागू होगा और तब तक जारी रहेगा जब तक कि आगे की सूचना न दी जाए। विज्ञप्ति में आगे कहा गया, “लंका प्रीमियर लीग के दौरान श्रीलंका एंटी-डोपिंग एजेंसी द्वारा आयोजित परीक्षण खेल की अखंडता बनाए रखने के लिए एसएलसी की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
डिकवेला ने एलपीएल में गैल मार्वल्स टीम की कप्तानी की थी। वह आख़िरी बार मार्च 2023 में राष्ट्रीय टीम के लिए खेले थे।डिकवेला ने श्रीलंका के लिए सभी प्रारूपों में विकेटकीपिंग की है। टेस्ट में उन्होंने 2757 रन, वनडे में 1604 रन और टी20 में 480 रन बनाए हैं।