कार्लोस अल्कराज की हार, गुस्से में तोड़ा अपना रैकेट
कार्लोस अल्कराज ने सिनसिनाटी ओपन टेनिस में गेल मोनफिल्स से हारने के बाद गुस्सा अपने रैकेट पर निकाला और कई बार नीचे पटककर तोड़ डाला। मोनफिल्स ने तीन सेट तक चले मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-5), 6-4 से जीत दर्ज की।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे ऐसा लगा जैसे यह मेरे करियर का खराब मैच था। मैंने अच्छी तैयारी कर रही थी और मैं अच्छा महसूस कर रहा था, मैं उस तरह का खेल नहीं दिखा पाया।
मोनफिल्स का सफर लंबा नहीं चला और बाद में खेले गए मैच में वह होल्गर रूण से 3-6, 6-3, 6-4 से हार गए। महिला वर्ग में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने मार्ता कोस्त्युक पर 6-2, 6-2 की जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
आर्यना सबालेंका एलिना स्वितोलिना पर 7-5, 6-2 से जीत के साथ आगे बढ़ने में सफल रही, फ्रेंच ओपन और विंबलडन में उपविजेता रही जैस्मीन पाओलिनी को मीरा एंड्रीवा से 3-6, 6-3, 6-2 से हार मिली। एक अन्य मैच में अनास्तासिया पाव्लुचेनकोवा ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता झेंग किनवेन को 7-5, 6-1 से हराया।