जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप : चीन के लिए निकली भारतीय टीम
भारत ने अगले साल अपनी मेजबानी में होने वाली विश्व जूनियर चैंपियनशिप से पहले खिलाड़ियों का मजबूत पूल तैयार करने के लक्ष्य से चीन के चेंगदू में 20 से 25 अगस्त तक खेले जाने वाली बैडमिंटन एशिया (अंडर-15/अंडर-17) जूनियर चैंपियनशिप के लिए 39 सदस्यीय टीम भेजी है।

बेंगलुरू में चयन ट्रायल के बाद चुनी गई भारतीय टीम का अंडर-17 वर्ग में नेतृत्व ज्ञान दत्तू और तन्वी रेड्डी एंडलुरी करेंगे, अंडर-15 वर्ग में श्याम बिंदिगनविले और तन्वी पत्री शीर्ष एकल खिलाड़ी होंगे।
चेंगदू में बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप के पिछले सत्र में भारत ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता था। बोर्निल चांगमेई ने अंडर-15 लड़कों के वर्ग में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था।
भारतीय और विदेशी कोचों के मार्गदर्शन में गुवाहाटी के ‘नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में तैयारी शिविर के बाद भारतीय दल चेंगदू के लिए निकली।
टीम की संभावनाओं के बारे में बात करते हुए संजय मिश्रा ने कहा, ‘‘भारत बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के लिए बड़ी टीम में से एक को मैदान में उतार रहा है और मुझे पूरा विश्वास है कि हम काफी पदक जीत सकते हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ियों और कोच ने शिविर में काफी मेहनत की है और हमारे खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं। शाइना मणिमुथु दो स्पर्धाओं में भाग लेने वाली एकमात्र खिलाड़ी होंगी। वह अंडर-17 वर्ग में लड़कियों के एकल अलावा एक्या शेट्टी के साथ युगल स्पर्धा में हिस्सा लेंगी।
भारतीय अंडर-15 टीम
बालक एकल : श्याम बिंदीगनविले, शशांक वनमाला, प्रांगन चौधरी, पुष्कर साई
बालिका एकलः तन्वी पात्री, शाइना मणिमुथु, गाथा सूर्यवंशी, हितेश्री एल राजैया
बालक युगलः राहुल कडपाकुला/वेदांत पाहवा, शाश्वत चौधरी/शौर्य चौधरी
बालिका युगल: शायना मणिमुथु/ऐक्य शेट्टी, निधि आत्माराम/सेल्वासामृधि सेल्वाप्रभु
मिश्रित युगलः साहिद इब्राहिम पीर/धीशिता सिंघा गोपीनाथ सिंह, कवेयुगन केए/अनुष्का जेनिफर ए. एस.
भारतीय अंडर-17 टीम
बालक एकलः ज्ञान दत्तू टीटी, प्रतीक कौंडिल्य, देव रूपारेलिया, अभिनव गर्ग
बालिका एकलः तन्वी रेड्डी अंदलुरी, आदर्शिनी श्री एन. बी., पारुल चौधरी, दुर्गा ईशा कंद्रपु
बालक युगलः बिजरेन जेसन/आतिश श्रीनिवास पीवी, अभिनव कंदारी/योगांश सिंह
बालिका युगल: अनन्या बिष्ट/एंजेल पुनेरा, दीया भीमैया बी/बरुनी पार्श्ववाल
मिश्रित युगल: शोवर्या किरण जे/कीर्ति मनचाला, मनीष रेड्डी/दीपक राज अदिति