Trending
बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप : क्वार्टर फाइनल में कोठारी व सितवाला की हार
राष्ट्रीय चैंपियन सौरव कोठारी (स्नूकर) और ध्रुव सितवाला (बिलियर्ड्स) को वेस्टर्न इंडिया बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हार मिली, पंकज आडवाणी अपने दोनों मैच जीतने में सफल रहे।

रेलवे के पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन कमल चावला ने कोठारी (ओएनजीसी) को सीनियर स्नूकर स्पर्धा में 5-3 (71-38, 53-65, 96-0, 70-9, 29-79, 55-17, 26-96, 96-40) से हराया। तमिलनाडु के एस श्रीकांत ने बिलियर्ड्स के लगभग ढाई घंटे तक चले अंतिम आठ मुकाबले में सितवाला को 694-610 से हराया। श्रीकांत ने इस दौरान 248 का ब्रेक बनाया।
श्रीकांत ने स्नूकर में लक्ष्मण रावत को 5-4 (15-65, 40-59, 64-62, 78-22, 87-29, 72-58, 19-68, 59-22, 69-31) से हराया। आडवाणी ने स्नूकर में अनुज उप्पल को 5-0 (50-1, 78-18, 73-24, 109-5, 91-15), बिलियर्ड्स में रयान राजमी को 898-449 से हराया।