यूपी टी-20 लीग : ग्लैमर के तड़के के साथ 25 अगस्त से शुरुआत, यहां देखे शेड्यूल
यूपी टी-20 लीग के दूसरे सीजन का बिगुल बज चुका है। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में 25 अगस्त से 14 सितंबर तक चलने वाली लीग का ड्रॉ शनिवार को जारी हुआ।

उद्घाटन मैच में गत विजेता काशी रुद्रास की टक्कर मेरठ मावरिक्स से होगी, मेजबान लखनऊ फाल्कन्स अपने अभियान की शुरुआत कानपुर सुपरस्टार्स के खिलाफ 26 अगस्त को करेगी।
ड्रॉ के अनुसार लीग का फॉर्मेट आईपीएल की तर्ज पर होगा, जहां नौ सितंबर को लीग चरण के समाप्ति होने तक लगातार मैच होंगे। इस कड़ी में दस और 13 सितंबर को रेस्ट डे होगा, 11 सितंबर को पहला क्वालिफायर और एलिमिनेटर और 12 सितंबर को दूसरा क्वालिफायर मुकाबला होगा।
14 सितंबर को फाइनल निर्धारित है। यूपीसीए सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि लीग के दौरान इकाना स्टेडियम में उद्घाटन और एक दिन को छोड़कर सभी दिन दो मैच होंगे।
पहला मैच तीन बजे और दूसरा मैच साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। लीग का शुभारंभ बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और यूपीसीए के डायरेक्टर राजीव शुक्ला करेंगे। लीग की उद्घाटन को रंगारंग बनाने की तैयारी की गई है। इसके अंतर्गत जाने-माने रैपर बादशाह के साथ एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी प्रस्तुति देंगे।
मिली जानकारी के अनुसार इकाना स्टेडियम में आयोजित होने वाला उद्घाटन एक घंटे तक चलेगा। इसके आधे घंटे के बाद पहला मैच होगा। पहले दिन के लिए यूपीसीए से टिकट दरें तय हुई, जो तीन सौ से लेकर तीन हजार तक होंगी। शनिवार देर रात बुक माई-शो पर टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी गई है।
यूपी टी-20 लीग के मैचों का कार्यक्रम
25 अगस्त : उद्घाटन (6.30 बजे से) काशी रुद्रांस बनाम मेरठ मावरिक्स (7.30 बजे से)
26 अगस्त : गोरखपुर लायंस बनाम नोएडा किंग्स (तीन बजे से) और लखनऊ फाल्कन्स बनाम कानपुर सुपरस्टार्स (7.30 बजे से)
27 अगस्त : काशी रुद्रांस बनाम गोरखपुर लायंस (तीन बजे से) और कानपुर सुपरस्टार्स बनाम मेरठ मावरिक्स (7.30 बजे से)
28 अगस्त : लखनऊ फाल्कन्स बनाम नोएडा किंग्स (तीन बजे से) और काशी रुद्रांस बनाम कानपुर सुपरस्टार्स (7.30 बजे से)
29 अगस्त : गोरखपुर लायंस बनाम लखनऊ फाल्कन्स (तीन बजे से) और नोएडा किंग्स बनाम मेरठ मावरिक्स (7.30 बजे से)
30 अगस्त : लखनऊ फाल्कन्स बनाम काशी रुद्रांस (तीन बजे से) और कानपुर सुपरस्टार्स बनाम नोएडा किंग्स (7.30 बजे से)
31 अगस्त : गोरखपुर लायंस बनाम मेरठ मावरिक्स (तीन बजे से) और नोएडा किंग्स बनाम काशी रुद्रांस (7.30 बजे से)
एक सितंबर : लखनऊ फाल्कन्स बनाम मेरठ मावरिक्स (तीन बजे से) और गोरखपुर लायंस बनाम कानपुर सुपरस्टार्स (7.30 बजे से)
दो सितंबर : मेरठ मावरिक्स बनाम काशी रुद्रांस (तीन बजे से) और नोएडा किंग्स बनाम गोरखपुर लायंस (7.30 बजे से)
तीन सितंबर : कानपुर सुपरस्टार्स बनाम लखनऊ फाल्कन्स (तीन बजे से) और गोरखपुर लायंस बनाम काशी रुद्रांस (7.30 बजे से)
चार सितंबर : मेरठ मावरिक्स बनाम कानपुर सुपरस्टार्स (तीन बजे से) और नोएडा किंग्स बनाम लखनऊ फाल्कन्स (7.30 बजे से)
पाच सितंबर : कानपुर सुपरस्टार्स बनाम काशी रुद्रांस (तीन बजे से) और लखनऊ फाल्कन्स बनाम गोरखपुर किंग्स (7.30 बजे से)
छह सितंबर : मेरठ मावरिक्स बनाम नोएडा किंग्स (तीन बजे से) और काशी रुद्रांस बनाम लखनऊ फाल्कन्स (7.30 बजे से)
सात सितंबर : नोएडा किंग्स बनाम कानपुर सुपरस्टार्स (तीन बजे से) और मेरठ मारवक्सि बनाम गोरखपुर लायंस (7.30 बजे से)
आठ सितंबर : काशी रुद्रांस बनाम नोएडा किंग्स (तीन बजे से) और मेरठ मावरिक्स बनाम लखनऊ फाल्कन्स (7.30 बजे से)
नौ सितंबर : कानपुर सुपरस्टार्स बनाम गोरखपुर किंग्स (7.30 बजे से)
11 सितंबर : पहला क्वालिफायर और दूसरा एलिमिनेटर (7.30 बजे से)
12 सितंबर : दूसरा क्वालिफायर (7.30 बजे से)
14 सितंबर : समापन (6.30 बजे से) और फाइनल (7.30 बजे से)