Trending

द हंड्रेड में पहली बार 5-5 गेंदों का खेल, सुपर ओवर में निकला रिजल्ट

टी20 और वनडे क्रिकेट में आपने मैच टाई होने के बाद कई बार मुकाबले का नतीजा सुपर ओवर से निकलता हुआ देखा होगा। वनडे और टी20 में तो सुपर ओवर में दोनों टीमों को 6-6 गेंदें खेलने का मौका मिलता है और जो टीम इस दौरान ज्यादा रन बनाती है वो विजेता होती है।

साभार : गूगल

इस टूर्नामेंट के मुकाबले 100-100 गेंदों के होते हैं और इस टूर्नामेंट के सुपर ओवर के नियम का उस समय दुनिया को पता चला जब शनिवार, 17 अगस्त को साउथर्न ब्रेव और बर्मिंघम फीनिक्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला टाई हुआ।

साउथर्न ब्रेव वर्सेस बर्मिंघम फीनिक्स मुकाबला टाई होने के बाद सुपर-5 हुआ, जिसमें दोनों टीमों को 5-5 गेंदें खेलने का मौका मिला।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बर्मिंघम फीनिक्स टीम जोफ्रा आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी के आगे जूझती दिखी और 7 रन ही बनाने में सफल रही। इस स्कोर का पीछा करने उतरी साउथर्न ब्रेव ने चार गेंदों में दो चौके लगाकर मुकाबले को अपने नाम किया और शान से फाइनल में प्रवेश किया।

बात मुकाबले की करें तो, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथर्न ब्रेव टीम ने बर्मिंघम फीनिक्स के सामने जीत के लिए 127 रनों का टारगेट रखा था। साउथर्न ब्रेव के लिए इस दौरान कप्तान जेम्स विंस ने 43 रनों की पारी खेली थी।

इस स्कोर का पीछा करने उतरी बर्मिंघम फीनिक्स टीम 100 गेंदों में 126 ही रन बना पाई और मुकाबला टाई हो गया। लियाम लिविंगस्टोन ने 34 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली, वह तीन गेंद पहले आउट हो गए और टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा पाए।