Mark Zuckerberg ने पत्नी को दिया ऐसा अनोखा गिफ्ट, देखकर तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे आप!

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपनी पत्नी प्रिसिला चैन को बड़ा ही अनोखा गिफ्ट दिया. उनके इस उपहार की दुनियाभर में चर्चा हो रही है.

Mark Zuckerberg: मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपनी पत्नी प्रिसिला चैन को बड़ा ही अनोखा गिफ्ट दिया. उनके इस उपहार की दुनियाभर में चर्चा हो रही है. आप भी इस गिफ्ट को देखकर उस पर फिदा हो जाएंगे. मार्क जुकरबर्ग दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं और वो अपनी पत्नी प्रिसिला चैन से बहुत प्यार करते हैं. उन्होंने अपनी पत्नी को उनकी सात फुट की मूर्ति गिफ्ट में दी हैं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.

इंस्टाग्राम पर पोस्ट पत्नी प्रिसिला चैन की मूर्ति की तस्वीरों को देखकर आप खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाएंगे. इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. बड़ी संख्या में लोग मूर्ति की तारीफ में कमेंट कर रहे हैं. कमेंट करने वालोें में बड़ी संख्या में भारतीय लोग भी शामिल हैं. प्रिसिला चैन की मूर्ति की तस्वीरों को आपको भी देखना चाहिए. जिस तरह से मूर्ती बनाई गई है, वो बड़ी अद्भुत दिखती है.

यहां देखें- प्रिसिला चैन की मूर्ति की तस्वीरें

कई लोग इसके लिए मार्क की तारीफ कर रहे हैं. वहीं जुकरबर्ग ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी की शानदार मूर्ति के बगल में खड़ी तस्वीर और उपहार का एक वीडियो साझा किया. पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘अपनी पत्नी की मूर्तिया बनाने की रोमन परंपरा को वापस लाना.’