Trending

दिल्ली प्रीमियर लीग : आयुष बदोनी के 4 छक्के, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की जीत

देश की राजधानी दिल्ली में आईपीएल की तरह नई नवेल टी20 लीग की शुरुआत हुई, जिसका नाम दिल्ली प्रीमियर लीग है। लीग के पहले ही मैच में युवा सेंसेशन आयुष बदोनी ने 4 गेंदों पर बैक टू बैक 4 छक्के लगाकर महफिल लूट ली।

साभार : गूगल

बदोनी की इस पारी से उनकी टीम साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ऋषभ पंत की टीम पुरानी दिल्ली 6 को हारने में सफल रही। बदोने ने ऋषभ पंत की टीम के खिलाफ 29 गेंदों पर 57 रनों की मैच जीताऊ पारी खेली।

पारी का 12वां ओवर लेकर आए स्पिनर अंकित भढाना को आयुष बदोनी ने आड़े हाथों लिया। ओवर की पहली दो गेंदों पर दो रन आए, बदोनी ने अगली चार गेंदों पर बैक टू बैक चार छक्के जड़ दिए। उनके इन गगनचुंबी छक्कों का वीडिया इस समय सोशल मीडिया पर खूब आग लगा रहा है।

बात मुकाबले की करें तो, अरुण जेटली स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में ऋषभ पंत की अगुवाई वाली पुरानी दिल्ली 6 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 197 रन बोर्ड पर लगाए।

अर्पित राणा की 41 गेंदों पर 59 रन की पारी से पुरानी दिल्ली 6 की टीम इस स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। ऋषभ पंत ने 32 गेंदों पर 35 रनों की धीमी पारी खेली।

इस स्कोर का पीछा करते हुए आयुष बदोनी और प्रियांश आर्य ने अर्धशतक जड़ते हुए 57-57 रनों की पारी खेली। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने यह मैच 5 गेंदें शेष रहते अपने नाम किया।