Trending

पश्चिम भारत बिलियर्ड्स एवं स्नूकर : पंकज आडवाणी बने बिलियर्ड्स चैंपियन

पंकज आडवाणी पश्चिम भारत बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप में एस श्रीकृष्णा को बिलियर्ड्स फाइनल में 822-520 से हराकर एक और खिताब जीता। आडवाणी ने खिताबी मुकाबलों में लगातार छठी जीत दर्ज की।

साभार : गूगल

आडवाणी को खिताबी जीत के लिए दो लाख रुपये की इनामी राशि मिली, उप विजेता रहे तमिलनाडु के श्रीकृष्णा को एक लाख 20 हजार रुपये मिले। सेमीफाइनल में हारने वाले ध्वज हारिया और शाहयन राजमी दोनों को 60-60 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिली।

खिताबी मुकाबले में आडवाणी और श्रीकृष्णा ने धीमी शुरुआत की और बड़े ब्रेक बनाने में नाकाम रहे। तीन घंटे चले मुकाबले में उम्मीद के मुताबिक आडवाणी का दबदबा रहा जिन्होंने 57, 120, 62, 86, और 56 के ब्रेक बनाए, श्रीकृष्णा सिर्फ एक बार 94 अंक बड़ा ब्रेक बना पाए।

सेमीफाइनल में आडवाणी ने मुंबई के प्रतिभावान राजमी को एकतरफा मुकाबले में 1320-300 से हराया। आडवाणी ने पांच ब्रेक 100 अंक से अधिक, एक ब्रेक 200 अंक से अधिक का बनाया। श्रीकृष्णा ने हारिया के खिलाफ 953-378 की जीत दर्ज की।