Trending
हितेश चौहान और अर्जुन पंडित आईटीएफ जे100 टेनिस टूर्नामेंट के उपविजेता
राउंडग्लास टेनिस अकादमी (आरजीटीए) की डबल्स जोड़ी हितेश चौहान और अर्जुन पंडित ने हाल ही में मिस्र के डकाहलिया में हुए आईटीएफ जे100 टेनिस टूर्नामेंट में उपविजेता बने।

हितेश और अर्जुन को फाइनल में रूसी जोड़ी दिमित्री बर्टसेव और इलिया माटलसेव से 6-2, 6-2 से हार मिली। सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी ने मिस्र के करीम माब्रुक और आयद रेदा एज़्ज़त को टाई-ब्रेकर 6-7, 6-4, 10-8 से हराया।
क्वार्टरफाइनल में जोड़ी को टाई-ब्रेकर में संघर्ष करना पड़ा, जहां उन्होंने मोरक्को के अमीन जामजी और अली मिस्सौम को 6-4, 2-6, 10-2 से हराया। दूसरे दौर में, उन्होंने यमन के हमूद ऐयाद और मिस्र के यासिन नसीम को 6-4, 6-1 से हराया।