Trending

जापान ओपन : हार के साथ अश्मिता और मालविका का सफर खत्म

भारत की अश्मिता चालिहा और मालविका बंसोड़ जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के शुरुआती दौर में हारकर बाहर हो गईं।

साभार : गूगल

अश्मिता जहां चीनी ताइपे की शीर्ष वरीयता प्राप्त ताई त्ज़ु यिंग से 16-21, 12-21 से हार गईं, मालविका को यूक्रेन की पोलिना बुहरोवा ने 23-21, 21-19 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

भारत से महिला एकल में आकर्षी कश्यप भी अपनी चुनौती पेश कर रही है। वह पहले दौर में दक्षिण कोरिया की किम गा यून का सामना करेगी।