टी-20 क्रिकेट : एक ओवर में 39 रन, समोआ के बल्लेबाज का नया रिकॉर्ड
समोआ के मध्यक्रम के बल्लेबाज डेरियस विसेर ने राजधानी शहर एपिया में टी20 विश्व कप पूर्वी एशिया प्रशांत क्षेत्र क्वालीफायर में वनातु के खिलाफ एक ओवर में 39 रन बनाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नया रिकॉर्ड बनाया।

विसेर ने तेज गेंदबाज नलिन निपिको के एक ओवर में छह छक्के मारे। इस ओवर में तीन नोबॉल भी शामिल थीं जिससे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में सर्वाधिक रन का नया रिकॉर्ड बन गया। इस बल्लेबाज का यह केवल तीसरा टी20 मैच था। उन्होंने 62 गेंदों में पांच चौकों और 14 छक्कों से 132 रन बनाए।
इन गेंदबाजों में स्टुअर्ट ब्रॉड (2007), अकिला धनंजय (2021), करीम जन्नत (2024), कामरान खान (2024) और अजमतुल्लाह उमरजई (2024) शामिल हैं।
विसेर इस प्रारूप में शतक बनाने वाले समोआ के पहले बल्लेबाज हैं। उनकी इस पारी के बावजूद समोआ की टीम 174 रन पर आउट हो गई। विसेर के बाद उनकी टीम की तरफ से दूसरा सर्वोच्च स्कोर कप्तान कालेब जसमत का 16 रन था।
वनातु की टीम ने इसके जवाब में अच्छी चुनौती पेश की, आखिर में वह नौ विकेट पर 164 रन ही बना पाई और 10 रन से मैच हार गई।