Trending
सिनसिनाटी ओपन : यानिक सिनर और आर्यना सबालेंका चैंपियन
सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में विश्व के नंबर एक पुरुष खिलाड़ी यानिक सिनर और महिलाओं में नंबर दो आर्यना सबालेंका ने जीत दर्ज करके खिताब जीते।

सबालेंका ने जेसिका पेगुला को 6-3, 7-5 से हराकर जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के बाद पहली बार कोई खिताब जीता। सिनर ने अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो को 7-6(4) 6-2 से हराया।
मरे ने 21 वर्ष की उम्र में यहां खिताब जीता था। सिनर और टियाफो दोनों पहली बार सिनसिनाटी ओपन के फाइनल में पहुंचे थे। इससे पहले यहां उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तीसरे दौर में पहुंचना था।