Trending

शहीद भगत सिंह लखनऊ जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट 22 अगस्त से, 350 से अधिक शटलर दिखाएंगे दम

लखनऊ। शहर के 350 से अधिक शटलर लखनऊ में आगामी 22 से 25 अगस्त तक होने वाले शहीद भगत सिंह लखनऊ जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट-2024 में विभिन्न आयु वर्गो में चुनौती पेश करने उतरेंगे।

लखनऊ जिला बैडमिंटन संघ के अनुमोदन से ब्रांडेड बडीज फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट के बारे मे आयोजित एक प्रेस वार्ता में आयोजन अध्यक्ष राज शर्मा ने बताया कि चार दिवसीय इस टूर्नामेंट के मुकाबले केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में होंगे।

इसका फाइनल 25 अगस्त को हागा। इस टूर्नामेट में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 और सीनियर पुरुष व महिला वर्ग में खिलाड़ी एकल व युगल स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

वहीं अंडर-17, 19 के साथ सीनियर श्रेणी में मिश्रित युगल के भी मुकाबले खेले जाएंगे। राज शर्मा ने बताया कि यह टूर्नामेंट शहीद भगत सिंह की विरासत को सम्मानित करता है और युवा प्रतिभाओं को अपना कौशल दिखाने का मंच प्रदान करता है।

प्रतियोगिता में लगभग 400 मैच खेले जाएंगे और विजेताओं को ट्रॉफी व अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा सभी श्रेणियों को मिलाकर पुरुष व महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का भी चुनाव होगा।