Trending

छठी टेनिस प्रीमियर लीग में दम दिखाएंगे नागल व गेस्टन

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल और फ्रांस के ह्यूगो गेस्टन 3 से 8 दिसंबर तक होने वाली छठी टेनिस प्रीमियर लीग के पुरुष वर्ग में मुख्य आकर्षण होंगे।

साभार : गूगल

सात फ्रेंचाइजी पीबीजी पुणे जैगुआर्स, बंगाल विजार्ड्स, पंजाब पैटरियट्स, हैदराबाद स्ट्राइकर्स, गुजरात पैंथर्स, मुंबई लियोन आर्मी और बेंगलुरु एसजी पाइपर्स खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगे।

इस टूर्नामेंट के दुनिया की 41वें नंबर की खिलाड़ी पोलैंड की मेग्डा लिनेट और आर्मेनिया की दुनिया की 52वें नंबर की एलिना एवानेस्यान महिला वर्ग में शीर्ष खिलाड़ी होंगी।

टूर्नामेंट 25 अंक प्रारूप में होगा जिसमें प्रत्येक फ्रेंचाइजी को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पांच मुकाबले मिलेंगे।

दो फ्रेंचाइजी के बीच होने वाले मुकाबले में पुरुष एकल, महिला एकल, मिश्रित युगल, पुरुष युगल और महिला युगल के मैच होंगे जिसमें कुल 100 अंक दांव पर लगे होंगे। प्रत्येक वर्ग का मैच 25 अंक का होगा।

आयोजकों ने विज्ञप्ति में कहा, प्रत्येक टीम लीग चरण में 500 अंक (100 अंक गुणा पांच मुकाबले) के लिए खेलेगी और अंक तालिका में शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।