बांग्लादेश की जगह यूएई में खेला जाएगा महिला टी20 वर्ल्ड कप
पूर्व पीएम शेख हसीना के सत्ता से बाहर होने के बाद बांग्लादेश में अशांति की वजह से महिला टी20 विश्व कप को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शिफ्ट किया जाएगा।

इस विश्व कप को 3 से 20 अक्टूबर तक दुबई और शारजाह में आयोजित होगा। आईसीसी मुख्य कार्यकारी ज्योफ एलार्डिस ने कहा, ‘बांग्लादेश के लिए महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी नहीं करना निराशाजनक है, हम जानते हैं कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक यादगार आयोजन की तैयारी की थी।
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं बीसीबी टीम को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने बांग्लादेश में इस मेगा इवेंट को आयोजित करने की पूरी कोशिश की।
बांग्लादेश में मौजूदा हालात को देखते हुए कई देशों की सरकारों ने अपनी चिंता जाहिर की थी और वह नहीं चाहते थे कि अपनी टीम को यहां भेजे। मेजबानी के राइट्स बांग्लादेश के पास ही रहेगा, मुकाबले वहां नहीं खेले जाएंगे।
ज्योफ एलार्डिस ने आगे कहा, ‘ हम भविष्य में बांग्लादेश में एक आईसीसी ग्लोबल इवेंट लाने की उम्मीद करते हैं। मैं एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड को भी धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने बीसीबी से मेजबानी की जिम्मेदारी ली। श्रीलंका और जिम्बाब्वे ने भी मदद का हाथ बढ़ाया, जिसके लिए हम आभारी हैं।
हम इन दोनों देशों में भी 2026 में आईसीसी के ग्लोबल इवेंट देखने की उम्मीद करते हैं। बता दें कि श्रीलंका और जिम्बाब्वे ने महिला टी20 वर्ल्ड कप को होस्ट करने के लिए हाथ आगे बढ़ाया था। अंत में यूएई को आईसीसी ने यह बड़ी जिम्मेदारी दी।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 महिला वर्ल्ड कप में पहला मैच 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। इससे पहले टीम दो वॉर्म अप मुकाबले वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। सीधा अब टीम इंडिया वर्ल्ड कप में ही एक्शन में नजर आएगी।