शीर्ष वरीय डेनिएल के खिलाफ उलटफेर भरी जीत, एरिका एंड्रीवा अंतिम आठ में
एरिका एंड्रीवा ने पहला सेट हारने के बाद शानदार लौटे हुए शीर्ष वरीयता प्राप्त डेनिएल कोलिन्स को हराकर मॉन्टेरी डब्ल्यूटीए 500 हार्डकोर्ट टेनिस प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

एंड्रीवा ने देर रात तक चले इस मैच में 1-6, 6-3, 6-3 से जीत दर्ज की। यह पहला अवसर है, उन्होंने विश्व रैंकिंग में शीर्ष 20 में शामिल किसी खिलाड़ी को हराया। यही नहीं वह पहली बार किसी शीर्ष स्तरीय डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं।
इससे पहले छठी वरीयता प्राप्त लिंडा नोस्कोवा ने कजाकिस्तान की अन्ना डेनिलिना पर 49 मिनट में 6-0, 6-1 से जीत हासिल की।
चेक गणराज्य की इस 19 वर्षीय खिलाड़ी का अगला मुकाबला चीन की वांग ज़ियू या जर्मनी की तात्जाना मारिया से होगा। गत चैंपियन डोना वेकिच पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने के बाद मॉन्टेरी टूर्नामेंट से हट गईं थी।