Trending

ससेक्स टीम के लिए वापसी नहीं करेंगे चेतेश्वर पुजारा

भारत के टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा अगले साल की काउंटी चैंपियनशिप के लिए ससेक्स की टीम में वापसी नहीं करेंगे, इंग्लैंड के क्लब ने ऑस्ट्रेलिया के डेनियल ह्यूज की सेवाएं बरकरार रखने के लिए उन्हें कार्यमुक्त करने का विकल्प चुना है।

साभार : गूगल

ह्यूज अगले सत्र में सभी चैंपियनशिप और टी20 विटैलिटी ब्लास्ट मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। क्लब ने यह भी घोषणा की कि वेस्टइंडीज के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेडन सील्स इस काउंटी टीम से चैंपियनशिप के शुरुआती मैचों में खेलेंगे। पुजारा 2024 में लगातार तीसरी बार ससेक्स की तरफ से खेले थे। उन्होंने ह्यूज की वापसी से पहले पहले सात चैंपियनशिप मैच खेले।

ससेक्स मुख्य कोच पॉल फारब्रेस ने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान में कहा,‘‘चेतेश्वर से करार खत्म करना आसान काम नहीं था, डेनियल हमारी जरूरत के अनुरूप टीम में फिट बैठे हैं और हमें खुशी है कि वह अगले पूरे सत्र के लिए उपलब्ध रहेंगे।

ह्यूज ने इस साल के ब्लास्ट के ग्रुप चरण में 43.07 की औसत से 560 रन बनाए जिसमें पांच अर्धशतक है। उनका उच्चतम स्कोर 96 रन रहा। वह वर्तमान सत्र में काउंटी चैंपियनशिप के बाकी बचे पांच मैचों में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।