Trending

मणिपुर पुलिस ने किया मीराबाई चानू और नीलकांत शर्मा का सम्मान

पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाली भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू और हॉकी खिलाड़ी नीलकांत शर्मा को मणिपुर पुलिस ने सम्मानित किया।

@manipur_police

बयान के अनुसार पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह ने समारोह में मीराबाई और नीलकांत को सम्मानित किया। नीलकांत पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे।

बयान के अनुसार,‘‘ मणिपुर पुलिस को उनकी उपलब्धियों और राष्ट्र के प्रति योगदान पर गर्व है और उनके भविष्य के प्रयासों में हर संभव प्रोत्साहन और समर्थन का आश्वासन दिया जाता है। मीराबाई राज्य पुलिस में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हैं, नीलकांत भारतीय रेलवे में काम करते हैं।