Trending

दिग्गज पुर्तगाल फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का यूट्यूब चैनल लॉन्च

दिग्गज पुर्तगाल फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यूट्यूब पर सबसे तेज एक मिलियन यानी 10 लाख सब्सक्राइबर्स का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

@Getty Images

39 वर्षीय पुर्तगाली फुटबॉलर ने अपना YouTube चैनल UR • Cristiano लॉन्च किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया, ‘इंतजार खत्म हो गया है।

मेरा यूट्यूब चैनल आखिरकार जारी हो चुका है! इस नई यात्रा पर मेरे साथ जुड़ें।  यूट्यूब 10 लाख सब्सक्राइबर वाले चैनल को गोल्ड बटन भेजता है। रोनाल्डो के चैनल ने 90 मिनट में ही यह मार्क पार कर लिया था। यूट्यूब ने 6 घंटे में ही उनके घर गोल्ड बटन भी भेज दिया।

रोनाल्डो ने अपने चैनल को डेब्यू करने के साथ कई वीडियो डाले। इनमें एक टीजर ट्रेलर और अपनी पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिग्ज के साथ फन क्विज गेम है। साथ ही उन्होंने 2022 में न्यूयॉर्क में अपनी मोम की मूर्ति (वैक्स स्टैच्यू) की लॉंन्चिंग का क्लिप भी डाला।

उन्होंने कहा, ‘मैंने सोशल मीडिया पर हमेशा फैंस के साथ बढ़िया बॉन्डिंग का आनंद लिया है। अब मेरा यूट्यूब चैनल मुझे फैंस के साथ बेहतर तरीके से संपर्क साधने में मदद करेगा।

रोनाल्डो के ‘एक्स’ प्लेटफॉर्म पर 112.5 मिलियन (11.25 करोड़), फेसबुक पर 170 मिलियन (17 करोड़ ) और इंस्टाग्राम पर 636 मिलियन (63.6 करोड़) फॉलोअर्स हैं। 10 मिलियन (1 करोड़) सब्सक्राइबर्स होने के बाद रोनाल्डो ने गोल्ड प्ले बटन को अनबॉक्स किया।

रोनाल्डो दुनिया के सबसे अधिक कमाई करने वाले एथलीट है। फोर्ब्स का अनुमान है कि रोनाल्डो की कुल संपत्ति 260 मिलियन डॉलर (2.18 हजार करोड़) है। वह 1 बिलियन डॉलर (8.39 हजार करोड़) से अधिक कमाने वाले पहले फ़ुटबॉल खिलाड़ी भी हैं।