Trending

चोट की वजह से ओन्स जाबेउर अमेरिकी ओपन से बाहर

अमेरिकी ओपन में 2022 की उपविजेता ओन्स जाबेउर कंधे की चोट के कारण इस साल के टूर्नामेंट से हट गईं। टूर्नामेंट में जाबेउर को 17वीं वरीयता मिलनी थी।

@onsjabeur

अमेरिकी टेनिस एसोसिएशन ने कहा कि जाबेउर के हट जाने के बाद वरीयता प्राप्त करने के लिए पात्र अगली सर्वोच्च खिलाड़ी एलिस मर्टेंस को 33वीं वरीयता दी जाएगी। जाबेउर हाल में चोटों से जूझती रही है। उन्होंने मॉन्ट्रियल में अपने एकमात्र मैच में नाओमी ओसाका से हारने के बाद वाशिंगटन में हार्ड-कोर्ट टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था।

@onsjabeur

जाबेउर ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उनका कंधा अभी ठीक नहीं हुआ है और इस कारण वह अमेरिकी ओपन में नहीं खेल पाएंगी। ट्यूनीशिया कि यह खिलाड़ी 2022 और 2023 में विंबलडन के फाइनल में भी पहुंची थी।

@onsjabeur