Trending
टेनिस इन द लैंड टूर्नामेंट : सेमीफाइनल में बीट्रिज़ हद्दाद माइया की एंट्री
ब्राजील की शीर्ष वरीयता प्राप्त बीट्रिज़ हद्दाद माइया ने फ्रांस की क्लारा बुरेल को 6-2, 6-2 से हराकर टेनिस इन द लैंड टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

सेमीफाइनल में विश्व में 23वें नंबर की खिलाड़ी हद्दाद माइया का सामना चेक गणराज्य की तीसरी वरीयता प्राप्त कतेरीना सिनियाकोवा से होगा, जिन्होंने अमेरिका की छठी वरीयता प्राप्त पेटन स्टर्न्स को 1-6, 6-3, 6-4 से हराया।
दूसरे सेमीफाइनल में अमेरिका की मेकार्टनी केसलर रूस की पांचवीं वरीयता प्राप्त अनास्तासिया पोटापोवा से भिड़ेंगी। केसलर ने नीदरलैंड की अरांटेक्सा रस को 6-4, 6-2 से और पोटापोवा ने रोमानिया की एना बोगदान को 6-2, 6-1 से हराया।