Trending

चेन्नई प्रो चैंपियनशिप के विजेता बने ध्रुव श्योराण

गुरुग्राम के ध्रुव श्योराण ने 50 लाख रुपये की चेन्नई प्रो चैंपियनशिप के अंतिम दौर में तीन अंडर 69 का शानदार कार्ड खेलकर पीजीटीआई टूर पर पहला खिताब अपनी झोली में डाला। दो बार के पीजीटीआई फीडर टूर विजेता ध्रुव ने कुल 16 अंडर 272 का स्कोर बनाकर तीन स्ट्रोक के अंतर से खिताब जीता।

@pgtofindia

ध्रुव (69-67-67-69) को शुक्रवार को 7.5 लाख रुपये का चेक मिला जिससे वह टाटा स्टील पीजीटीआई रैंकिंग में 23वें से 14वें स्थान पर पहुंच गये।

गुरुग्राम के ही एक अन्य गोल्फर मनु गंडास (67-68-68-72) 72 का कार्ड खेलकर लगातार दूसरे हफ्ते उप विजेता रहे। उनका कुल स्कोर 13 अंडर 275 रहा। उन्हें पांच लाख रुपये का चेक मिला।

इससे उन्होंने पीजीटआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में वीर अहलावत के बाद अपना दूसरा स्थान मजबूत किया। बांग्लादेश के बादल हुसैन तीसरे स्थान पर रहे।