शाकिब अल हसन पर लगा हत्या का आरोप
बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी और पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दरअसल बांग्लादेश में जारी उठापटक के बीच उनके लिए बुरी खबर आई है।

छात्र आंदोलन में शाकिब अल हसन हत्या के आरोपी बनाये गए है। बांग्लादेश मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक़, पिछले दिनों बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के दौरान एक व्यक्ति की हत्या में शाकिब सहित कुल 156 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
आने वाले दिनों में शाकिब की मुश्किलें बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान मोहम्मद रुबेल नाम के एक शख्स की गोली लगने से मौत हो गई थी।
उसकी हत्या के बाद 22 अगस्त को ही एडाबोर पुलिस स्टेशन में रुबेल के पिता रफीकुल इस्लाम ने अपने बेट की हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई। इस एफआईआर दर्ज पर गौर करे तो अवामी लीग के 154 स्थानीय कार्यकर्ताओं का नाम दर्ज है और इसमें शाकिब और पीएम शेख हसीना का भी नाम शामिल है।
हालांकि अब तक शाकिब बांग्लादेश नहीं पहुंचे हैं और न ही उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए लगे शिविर में भाग नहीं लिया था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड काफी सख्त हो गया था और उनको चेतावनी तक दे डाली थी।
बता दे कि बांग्लादेश में हो रही हिंसा का शिकार क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्ताजा को होना पड़ा है। दरअसल प्रदर्शनकारियों ने उनके घर को निशाना बनाया है और उनके घर में आग लगा दी है।
बांग्लादेश में इस वक्त चारों तरफ तोडफ़ोड़, लूटपाट, आगजनी हो रही है। सोशल मीडिया पर बांग्लादेश में चल रही हिंसा से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है।
इसमें पूर्व कप्तान मशरफे मुर्ताजा के घर को जलता हुआ बताया जा रहा है। जो घर वीडियो में दिख रहा है इससे धुंआ उठ रहा है। प्रदर्शनकारी घर से बाहर बड़ी संख्या में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि मशरफे मुर्ताजा शेख हसीना पार्टी से जुड़े थे और वो पूर्व पीएम शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग से जुड़े हुए हैं।