Trending

महाराजा ट्रॉफी : तीसरे सुपर ओवर में हुबली टाइगर्स की जीत, पहले दो सुपर ओवर टाई  

बेंगलुरु ब्लास्टर्स बनाम हुबली टाइगर्स के बीच खेले गए मैच ने फैंस की सांसे रोक दी। शुक्रवार को महाराजा टी20 ट्रॉफी का 17वां मैच बेंगलुरु ब्लास्टर्स और हुबली टाइगर्स के बीच हुआ, जो कि तीन बार टाई हुआ।

साभार : गूगल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई हुबली टाइगर्स ने मयंक अग्रवाल की अगुवाई वाली बेंगलुरु ब्लास्टर्स के सामने 20 ओवर में 165 रनों का लक्ष्य रखा, बेंगलुरु ब्लास्टर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 164 रन ही बना सकी।

मैच टाई रहा और उसका फैसला सुपर ओवर में हुआ। हालांकि यहां भी दो बार सुपर ओवर भी टाई रहा। तीसरे सुपर ओवर में मनीष पांडे के नेतृत्व वाली हुबली टाइगर्स की टीम ने आखिरी गेंद पर मैच अपने नाम किया।

मैच टाई रहने के बाद दोनों टीमों ने पहला सुपर ओवर खेला, जोकि टाई रहा। पहले सुपर ओवर में बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने 11 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में हुबली की टीम 10 रन ही बना सकी।

जिसके बाद दूसरा सुपर ओवर हुआ और इसमें पहले हुबली ने बल्लेबाजी करते हुए 8 रन बनाए, जवाब में बेंगलुरु की टीम एक विकेट पर आठ रन ही बना सकी, जिसके बाद तीसरे सुपर ओवर में बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने 13 रनों का टारगेट दिया, जवाब में हुबली ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर मैच सुपर ओवर में अपने नाम किया।

मयंक अग्रवाल के नेतृत्व वाली बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। मनीष पांडे की टीम हुबली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 164 रन बनाए।

हुबली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ओवर में ही थिपा रेड्डी सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ताहा ने 14 गेंद में 31, विकेटकीपर कृष्णन श्रीजीत 9, कार्तिकेय के.पी. 13 रन, अनीश्वर गौतम 24 गेंद में 30 रन और कप्तान मनीष पांडे ने 22 गेंद में 33 रन बनाए।

कप्तान ने सबसे ज्यादा रन बनाए। मन्वंत कुमार ने 15 गेंद में 27 रन की पारी खेली। बेंगलुरु की ओर से लविश कौशल ने 4 ओवर में 17 रन देकर पांच विकेट लिए।

जवाब में बेंगलुरु ब्लास्टर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में बिना खाता खोले एल.आर. चेतन पवेलियन लौट गए। निरंजन और कप्तान मयंक अग्रवाल ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी की। निरंजन 13 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। बेंगलुरु ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। शुभांग हेगड़े खाता नहीं खोल सके।

विकेटकीपर बल्लेबाज शिवकुमार रक्षित ने 11 रन और कप्तान मयंक अग्रवाल 34 गेंद में 54 रन की दमदार पारी खेलकर आउट हुए। सूरज ने 20 गेंद में 26, जोशी ने 17 रन का योगदान दिया। हुबली की ओर से मन्वंत कुमार ने 4 विकेट लिए। बेंगलुरु की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 164 रन ही बना सकी और मैच टाई रहा।

आखिरी ओवर में बेंगलुरु की टीम को जीत के लिए 6 रन चाहिए थे, टीम पांच रन ही बना सकी। आखिरी गेंद पर क्रान्ति कुमार रन आउट हो गए। दो सुपर ओवर भी टाई रहे और तीसरे सुपर ओवर में हुबली ने जीत हासिल की।