Trending
एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में भारत को रजत पदक
भारत ने रविवार को मालदीव में एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप की टीम स्पर्धा मरुहाबा कप में चीनी ताइपे और चीन को पछाड़कर रजत पदक जीता। भारत ने शनिवार को एशियाई खेल में सर्फिंग में पहला कोटा मिलने के एक दिन बाद यह रजत पदक जीता।

भारत ने रजत पदक जीतने के लिए कई मजबूत दावेदारों को पछाड़ दिया। कमाली पी, अजीश अली, श्रीकांत डी और संजय सेल्वमनी ने सेमीफाइनल की दूसरी हीट में 32.16 स्कोर से पहला स्थान हासिल किया।
चीनी ताइपे 29.70 स्कोर से दूसरे स्थान पर रहा, दक्षिण कोरिया उसी सेमीफाइनल में 27.74 स्कोर से तीसरे स्थान पर रहा। फाइनल में भारतीय टीम ने एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की और 24.13 स्कोर से दूसरे स्थान पर रही। चीनी ताइपे (23.93) और चीन (22.10) क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। जापान ने 58.40 के स्कोर से स्वर्ण पदक जीता।
