Trending

यूपी टी-20 लीग : जीत के साथ रिंकू सिंह की मेरठ मावरिक्स की शुरुआत     

यूपी टी20 लीग में जीत के साथ मेरठ ने काशी से पहले सीजन के फाइनल में हार का हिसाब चुकता कर लिया है. मेरठ ने जीशान अंसारी और यश गर्ग के शानदार गेंदबाजी से काशी को 100 रन पर ढेर कर दिया.

@t20uttarpradesh

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ ने स्वास्तिक चिकारा (66 रन) की पारी से मौजूदा चैंपियन काशी रुद्रास को सात विकेट से हराकर शानदार आगाज किया. काशी द्वारा दिए लक्ष्य को मेरठ ने नौ ओवर में तीन विकेट पर हासिल कर लिया. बाएं हाथ के स्पिनर यश गर्ग को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला.

अक्षय दुबे (19) ने स्वास्तिक के साथ शुरुआत करते हुए छह ओवर में 76 रन जोड़े. अक्षय के आउट होने के बाद रितुराज शर्मा एक रन पर धनकर की गेंद पर शिवम मावी को कैच दे बैठे. स्वास्तिक ने 21 गेंदों पर पचासा पूरा किया. वे 26 गेंदों पर पांच चौके और छह छक्कों से 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हुए.

नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर मेरठ के कप्तान रिंकू सिंह ने मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ते हुए टीम को जीत दिलाई. काशी से जसमेर धनकर ने 24 रन देकर दो विकेट लिए. काशी से यशवर्धन सिंह ने सबसे ज्यादा 26 और अल्मास शौकत ने 25 रन बनाए.