Trending
अल्टीमेट टेबल टेनिस : मनिका बत्रा ने पीबीजी बेंगलुरु स्मैशर्स को दिलाई जीत
स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने अल्टीमेट टेबल टेनिस में अयहिका मुखर्जी को हराकर पीबीजी बेंगलुरु स्मैशर्स को पुणेरी पल्टन टेबल टेनिस पर 10-5 से जीत दिलाई। मनिका हालांकि अयहिका से पहला गेम हार गईं, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेल की पदक विजेता ने लगातार गेम जीतकर मुकाबला 2-1 से जीत लिया।

पुणेरी पल्टन के अंकुर भट्टाचार्यजी ने बेंगलुरु के जीत चंद्रा को 2-1 से हराया। मनिका ने कप्तान अल्वारो रोबल्स के साथ मिलकर नटालिया बाजोर और अनिर्बान घोष को 2-1 से हराया। रोबल्स ने अपने शानदार युगल प्रदर्शन के बाद दूसरे पुरुष एकल मुकाबले में दो बार के ओलंपियन जोआओ मोंटेइरो पर 2-1 से जीत दर्ज की।
पीबीजी बेंगलुरु स्मैशर्स को मुकाबला जीतने के लिए सिर्फ एक अंक की जरूरत थी, अमेरिका की लिली झांग ने पुणेरी पल्टन की यशिनी शिवशंकर को हराकर अपनी टीम को जीत दिलाई।