Trending

आईसीसी के नए चेयरमैन बने जय शाह, 1 दिसंबर को संभालेंगे पद

भारत के जय शाह को आईसीसी के अगले स्वतंत्र चेयरमैन के रूप में निर्विरोध चुना गया। वह दिसंबर में ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे। शाह बीसीसीआई सचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन हैं।

साभार : गूगल

शाह 1 दिसंबर को आईसीसी के चेयरमैन का पद संभालेंगे। शाह अकेले उम्मीदवार थे, क्योंकि मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने तीसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला किया।

उन्होंने बयान में कहा, “मैं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के चेयरपर्सन के रूप में नामित होने पर गर्व महसूस कर रहा हूं। उन्होंने आगे कहा, “मैं आईसीसी टीम और हमारे सदस्य देशों के साथ मिलकर क्रिकेट को और अधिक वैश्विक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

हम एक अहम मोड़ पर खड़े हैं जहां विभिन्न प्रारूपों का संतुलन बनाना, नई तकनीकों को अपनाना और हमारे प्रमुख इवेंट्स को नए वैश्विक बाजारों में ले जाना जरूरी है। हमारा लक्ष्य है कि क्रिकेट को पहले से ज्यादा समावेशी और लोकप्रिय बनाया जाए।

उन्होंने कहा, “हम जहां अहम सबक ले रहे हैं, हमें नई सोच और नवाचार को अपनाना होगा ताकि दुनिया भर में क्रिकेट के प्रति प्रेम को बढ़ाया जा सके।

लॉस एंजिल्स 2028 में ओलंपिक में हमारे खेल के शामिल होने का मतलब क्रिकेट के विकास के लिए एक अहम मोड़ है, और मुझे विश्वास है कि यह खेल को अभूतपूर्व तरीकों से आगे बढ़ाएगा।

शाह का चुनाव आईसीसी के लिए नए अध्याय की शुरुआत है। आईसीसी खेल को बढ़ाने और इसे वैश्विक मंच पर विकसित करने की दिशा में काम करने की देख रही है।

इससे पहले एन. श्रीनिवासन (2014-15) और शशांक मनोहर (2016-2020) आईसीसी के चेयरमैन रह चुके हैं, जगमोहन डालमिया (1997-2000) और शरद पवार (2010-2012) आईसीसी के प्रेसिडेंट के रूप में कार्य कर चुके हैं।