Trending

इंटरनेशनल क्रिकेट से इंग्लिश क्रिकेटर डेविड मलान ने लिया संन्यास

आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बैटर रह चुके और इंग्लैंड की ओर से कुछ धमाकेदार पारियां खेल चुके डेविड मलान ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।

@djmalan29

मलान ने यह कड़ा फैसला क्यों लिया, इसको लेकर भी उन्होंने बात की है। मलान इंग्लैंड से दूसरे ऐसे बैटर हैं, जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक ठोके हैं। उनके अलावा यह कारनामा इंग्लैंड से बस जोस बटलर ही कर पाए हैं।

मलान का रिकॉर्ड वाइट बॉल क्रिकेट में शानदार है, टेस्ट क्रिकेट में वह कुछ खास नहीं कर पाए। 3 सितंबर को मलान अपना 37 साल के हो जाएंगे। मलान धाकड़ बैटर होने के साथ-साथ कामचलाऊ लेगब्रेक गेंदबाज भी हैं।

@djmalan29

मलान ने इंग्लैंड के लिए कुल 22 टेस्ट, 30 वनडे और 62 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं। मलान जिस लेवल के खिलाड़ी रहे हैं, उनके स्टैट्स उसके साथ न्याय नहीं कर पाएंगे।

मलान के खाते में 27.53 की औसत से 1074 टेस्ट रन, 55.76 की औसत से 1450 वनडे रन और 36.38 के औसत से 1892 टी20 इंटरनेशनल रन दर्ज हैं।

@djmalan29

टेस्ट और वनडे दोनों में उनका बेस्ट स्कोर 140-140 रनों का है। टी20 इंटरनेशनल में उनका बेस्ट स्कोर नॉटआउट 103 रनों का है। मलान के खाते में एक टेस्ट, छह वनडे और एक टी20 इंटरनेशनल शतक दर्ज है।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 1000 रनों का रिकॉर्ड मलान के नाम दर्ज है। मलान ने 24 पारियों में यह कारनामा कर दिया था, फुल मेंबर टीमों की बात करें, तो इस मामले में मलान के बाद दूसरे नंबर पर बाबर आजम और डेवोन कॉनवे का नाम आता है, इन दोनों ने 26-26 पारियों में यह कारनामा किया था। 

@djmalan29

टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड से सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के मामले में मोईन अली टॉप पर हैं, जोस बटलर, डेविड मलान और इयोन मोर्गन तीनों ने आठ-आठ बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता है।

@djmalan29