अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शैनन गेब्रियल ने कहा अलविदा
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शैनन गेब्रियल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। गेब्रियल ने च इंस्टाग्राम पर अपने संन्यास की जानकारी देते हुए कहा, “पिछले 12 सालों से मैंने स्वयं को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए समर्पित कर दिया था और इस दौरान क्रिकेट के सर्वोच्च स्तर पर खेलना मेरे लिए सबसे बेहतरीन था।

अपने पसंदीदा खेल में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करना मुझे बहुत खुशी देता है। जैसा कहा जाता है कि हर चीज का अंत होता है, आज मैं भी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास ले रहा हूं।
उन्होंने कहा, “सबसे पहले मैं भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं और साथ ही अपने परिवार का भी शुक्रगुजार हूं जिसने इस दौरान मेरा हर कदम पर साथ दिया। मैं क्रिकेट वेस्टइंडीज, मेरे कोच और सभी स्टाफ का आभारी हूं।
शब्दों में मैं उनके योगदान को नहीं समेट सकता जिन्होंने सालों तक मेरा साथ दिया। आखिर में मैं अपने उन सहयोगियों को धन्यवाद देना चाहूंगा जो हर पल मेरे साथ थे और उन्होंने मेरे इस सफर को यादगार बनाया।

मैं ये भी कहना चाहूंगा कि आगे मैं अपने देश (त्रिनिदाद और टोबैगो), क्लब और दुनिया भर की फ्रैचाइजी टीम के लिए उसी प्यार और समर्पण के साथ खेलना जारी रखूंगा जैसे अपने पूरे करियर में करता आया हूं।
ग्रेब्रियल ने 2012 में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में 59 टेस्ट, 25 एकदिवसीय और दो टी-20 मैच वेस्टइंडीज के लिए खेले है और उनके नाम 202 विकेट है।
गेब्रियल को टेस्ट में कामयाबी उनकी लंबाई और ताकत से मिलती थी अक्सर बेजान पिचों पर गेब्रियल विशेष प्रभावशाली हुआ करते थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन श्रीलंका के खिलाफ घरेलू मैदान पर 121 रन देकर टेस्ट मैच में 13 विकेट का रहा है ये कारनामा उन्होंने जून 2018 में किया था।