Trending
अमेरिकी ओपन : बालाजी व युकी जोड़ीदारों संग दूसरे दौर में
एन श्रीराम बालाजी और युकी भांबरी ने अमेरिकी ओपन पुरूष युगल वर्ग में अपने अपने जोड़ीदारों के साथ पहले दौर के मुकाबले जीते। बालाजी और अर्जेंटीना के गुइडो एंड्रियोजी ने न्यूजीलैंड के मार्कस डेनियल और मैक्सिको के मिगुल रेयेस वारेला को 5-7, 6-1, 7-6 से हराया।

उन्होंने जीत के बाद कहा ,‘‘ यह करीबी मुकाबला था। खास तौर पर मेरा जोड़ीदार और मिकी पूर्व जोड़ीदार थे, उसके लिये मानसिक तौर पर इतना आसान नहीं था। हम पहला सेट हार गए जिसमें हमने अंक बनाने के कई मौके गंवाये। आखिरी सेट में हमने मजबूती से प्रदर्शन किया।
युकी और फ्रांस के अलबानो ओलिवेत्ती ने स्थानीय वाइल्ड कार्डधारी रियान सेजेरमैन और पैट्रिक टी को 6-3, 6-4 से हराया। अमेरिका के आस्टिन क्राइसेक और नीदरलैंड के जीन जूलियन रोजर से उनकी टक्कर होगी।