Trending

खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने की ‘रीसेट’ कार्यक्रम की शुरुआत

खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर ‘सेवानिवृत्त खिलाड़ी सशक्तिकरण प्रशिक्षण’ (रीसेट) कार्यक्रम शुरू किया। उन्होंने उल्लेख किया कि रीसेट कार्यक्रम पीढ़ियों के बीच की खाई को पाटेगा जिससे देश के सेवानिवृत्त खिलाड़ियों के अद्वितीय कौशल से महत्वाकांक्षी खिलाड़ियों की नयी पीढ़ी को लाभ मिलेगा।

@mansukhmandviya

उन्होंने रीसेट कार्यक्रम के बारे में विज्ञप्ति में कहा, ‘‘रीसेट कार्यक्रम का उद्देश्य हमारे उन सेवानिवृत्त खिलाड़ियों को सशक्त बनाना है जो देश के लिए खेले हैं और देश को गौरवान्वित किया। केंद्रीय मंत्री ने सभी सेवानिवृत्त खिलाड़ियों से इस पहल के लिए आवेदन करने और देश के लिये सक्रिय रूप से योगदान देने का आग्रह किया।

जो एथलीट सक्रिय खेल करियर से सेवानिवृत्त हो चुके हैं और जिनकी उम्र 20-50 वर्ष के बीच है और जो अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता या अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में प्रतिभागी रहे हैं, राष्ट्रीय खेल महासंघों या भारतीय ओलंपिक संघ या खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय पदक विजेता या राज्य पदक विजेता या प्रतिभागी रहे हैं, वे रीसेट कार्यक्रम के तहत आवेदन करने के पात्र हैं।