पेरिस पैरालंपिक : शानदार प्रदर्शन के साथ शीतल देवी क्वार्टर फाइनल में
पेरिस पैरालंपिक का आगाज हो चूका है। इसी बीच भारतीय पैरा एथलीट शीतल देवी ने महिला व्यक्तिगत कंपाउंड तीरंदाजी के क्वालीफिकेशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 720 में से 703 अंक हासिल कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वो इस स्पर्धा में 703 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही।

उन्होंने पहले पिछले 698 अंक के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। हालांकि उनका ये वर्ल्ड रिकॉर्ड ज्यादा देर तक नहीं रह सका और तुर्की की क्यूरी गिर्डी ने इसे तोड़ दिया।
भारतीय पैरा एथलीट शीतल देवी के 703 अंकों रिकॉर्ड को तुर्की की क्यूरी गिर्डी ने तोड़ा। उन्होंने 704 अंकों के साथ नया रिकॉर्ड बना दिया। साथ ही शीतल ओवरऑल रैंकिंग राउंड में दूसरे स्थान पर रही। अगले राउंड में उन्हें बाई मिला है। अब 31 अगस्त को रात 9 बजे वो क्वार्टर फाइनल मैच खेलेंगी।
इस इवेंट में भारत की सरिता भी हिस्सा ले रही थी। उन्होंने क्वालीफिकेशन राउंड में 682 का स्कोर बनाया। वो 9वें स्थान पर रहीं। 30 अगस्त को सरिता प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए मुकाबला खेलेंगी।