Trending

पेरिस पैरालंपिक बैडमिंटन: सुहास एल वाई, सुकांत व तरुण की जीत से शुरुआत

भारत के सुकांत कदम, सुहास यथिराज और तरुण ने पेरिस पैरालंपिक में बैडमिंटन पुरुष एकल एसएल4 ग्रुप मैचों में अलग-अलग अंदाज में जीत दर्ज करके अच्छी शुरुआत की।

साभार : गूगल

महिला एकल के ग्रुप चरण में मंदीप कौर और मानसी जोशी को एसएल3 वर्ग में हार मिली। सुकांत ने ग्रुप बी के शुरुआती मैच में मलेशिया के मोहम्मद अमीन बुरहानुद्दीन पर एक गेम से पिछडऩे के बाद वापसी करते हुए 17-21, 21-15, 22-20 से जीत दर्ज की।

टोक्यो पैरालंपिक के रजत पदक विजेता सुहास को इंडोनेशिया के हिकमत रामदानी को ग्रुप ए मैच में हराने में पसीना नहीं बहाना पड़ा। उन्होंने 22 मिनट में 21-7, 21-5 से जीत दर्ज की।

दूसरा पैरालंपिक खेल रहे तरुण ने पुरुष एकल एसएल4 ग्रुप डी मैच में ब्राजील के ओलिवेरा रोजेरेयो जूनियर जेवियर को 21-17, 21-19 से हराया। एसएल4 में वह एथलीट प्रतिस्पर्धा करते हैं, जिनके निचले अंग में कमजोरी होती है।

नितेश कुमार और तुलसीमति मुरूगेसन ने हमवतन सुहास यथिराज और पलक कोहली को मिश्रित युगल ( एसएल 3, एसयू 5) के ग्रुप चरण के पहले मैच में हराया।

नितेश और तुलसीमति ने ग्रुप ए का यह मुकाबला 31 मिनट में 21-14, 21-17 से जीता। शिवराजन और नित्या श्री की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी मिश्रित युगल में एसएच6 ग्रुप मैच में अमरीका के माइल्स क्राजेवस्की और जेसी सिमोन से हार गईं।