Trending

पेरिस पैरालंपिक : पैरा शूटर अवनि लेखरा ने स्वर्ण पर निशाना लगाते हुए रचा इतिहास

पेरिस पैरालंपिक में अवनि, मोना के बाद मनीष नरवाल ने मेडल जीत लिया है. मनीष नरवाल ने पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर मेडल हासिल किया.

साभार : गूगल

पैरा शूटर अवनि लेखरा पैरालंपिक में दो स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई। दरअसल. टोक्यो 2020 में महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 स्पर्धा में स्वर्ण विजेता पहली भारतीय महिला अवनि ने पेरिस में खिताब का बचाव किया। अवनि के बाद शूटर मोना अग्रवाल ने भी कमाल किया और कांस्य पदक अपने नाम किया।

अवनि ने 249.7 अंकों का नया रिकॉर्ड बनाते हुए अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता. अवनि ने टोक्यो में 249.6 अंकों का पिछला रिकॉर्ड बनाया था. लेखरा का अंतिम शॉट, 10.5 का रहा, जिससे परिणाम अधर में लटक गया, जो ली के प्रदर्शन पर निर्भर था. ली दबाव में लड़खड़ा गए, और निराशाजनक 6.8 का स्कोर किया, जिससे लेखरा ने 1.9 के अंतर से स्वर्ण पदक जीता.

दूसरी ओर भारत की ही मोना ने मोना ने पूरे राउंड में अच्छा प्रदर्शन किया और 20 शॉट के बाद 208.1 के स्कोर के साथ कुछ समय के लिए शीर्ष पर रहीं. फाइनल के 22वें शॉट में 10.0 के स्कोर के साथ उनका अभियान समाप्त हो गया और भारतीय खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीता.

ग्यारह वर्ष की उम्र में कार दुर्घटना में कमर के नीचे के हिस्से में लकवा मारने की वजह से अवनि व्हीलचेयर पर हैं. वह टोक्यो पैरालम्पिक 2021 में निशानेबाजी में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बनी थी.

क्वालीफिकेशन में गत विजेता अवनि ने 625 . 8 स्कोर किया और वह इरिना एस के बाद दूसरे स्थान पर रही. दो बार विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली मोना ने क्वालीफिकेशन में 623.1 स्कोर करके पांचवां स्थान हासिल किया था.